FIR Full Form | What is FIR in Hindi ?
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपके अपने techsamjho ब्लॉग पर। आज मेरे घर के पास एक घटना घटी और घटना जो हुयी वो थी बाइक चोरी की। दोस्तों यह बात मैं आपको इसलिए बताना चाहता हूँ क्यूंकि इस घटना से एक तथ्य जुड़ा है जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं होती है। वो है FIR का, जी हाँ आज हम FIR से जुडी बहुत सी बातों को जानेंगे जैसे की FIR Kya Hai, FIR Full Form, FIR kaise file Karte hain आदि।
दोस्तों जिनकी बाइक चोरी हुयी वो ज्यादा पढ़े लिखें नहीं थे, लेकिन हम सब ने मिलकर उनको FIR से सम्बंधित बातों को बताया और उन्हें समझाया की कुछ भी घटना होने पर Police Station में जाकर FIR लिखवाना जरुरी होता है। उनको यह बात समझ आयी और वह पुलिस स्टेशन जाकर FIR लिखवा आये। ऐसा करने से उनकी चोरी हुयी बाइक भी अब मिल चुकी है।
दोस्तों इस लेख के माध्यम से आज हम FIR से जुडी विभिन बातों को विस्तार से जानेंगे क्यूंकि आज भी बहुत से लोग हैं जो डरते हैं FIR लिखवाने से। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे और आप सबको FIR Kya Hai और FIR Full Form के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे।
चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की FIR Kya Hai ?
FIR Kya Hai
(FIR Full Form)
दोस्तों किसी भी आपराधिक घटना होने पर पुलिस को दी जानी वाली जानकारी ही FIR कहलाती है। इसलिए FIR को “प्रथम सूचना विवरण” कहा जाता है। घटना किसी भी प्रकार की हो सकती है जैसे की मोबाइल,कार,बाइक चोरी होना, लूट होना, एक्सीडेंट होना आदि।
FIR पुलिस द्वारा लिखी जाती है और यह एक लिखित दस्तावेज होता है जिसमे घटना का पूरा विवरण होता है। जैसे की कहाँ, कब, कैसे, क्यों आदि।
दोस्तों जब FIR पूरी तरह से रजिस्टर्ड हो जाती है तो उसकी अनेक कॉपी निकलवाई जाती है। एक कॉपी उस व्यक्ति को भी दी जाती है जो FIR लिखवाता है। ताकि पीड़ित व्यक्ति के पास भी घटना के विरुद्ध एक दस्तावेज रह सके। FIR लिखने के बाद पुलिस आपको वह FIR पढ़के खुद सुनाती है ताकि आपको पता रहे क्या लिखा गया है। FIR लिखने के बाद पुलिस पीड़ित व्यक्ति से हस्ताक्षर करवाती है और खुद भी हस्ताक्षर करती है।
इसके बाद पुलिस एक्शन में आ जाती है और पीड़ित के खिलाफ हुए घटना के लिए कदम उठाती है। जब भी कोई भी व्यक्ति घटना होने पर पुलिस स्टेशन में जाकर FIR लिखवाता है तो पुलिस तुरंत एक्शन लेती है क्यूंकि पुलिस को आप जानकारी देते हो। उसके बाद पुलिस भी पूरी कड़ी मेहनत से अपराधी को पकड़ती है और जेल के अंदर डालती है।
FIR Full Form
(FIR Full Form)
FIR का Full form “First Information Report” होता है और हिंदी में FIR को “प्रथम सूचना विवरण“ कहा जाता है। किसी भी घटना होने पर या किसी भी वस्तु के खो जाने पर FIR लिखवाना बहुत महत्वपूर्ण होता है।ऐसा करने से पुलिस को जानकारी मिल जाती है और आगे होने वाले किसी भी प्रकार के नुक्सान से बचा जा सकता हैं।
FIR लिखवाने पर जानकारी को संभाल कर रखा जाता है। जिसमे कई तरह की बातों पर ध्यान दिया जाता है।जैस की –
- अपराधीकी जानकारी
- FIR कानंबर
- अपराधका समय और जगह
- अपराधीका नाम (पता हो तो)
- FIR लिखवानेवाले को नाम व पता
- विटनेस(यदि कोई हो तो)
दोस्तों यह तो रही वो सब बातें जब आप थाने जाकर FIR लिखवाते हैं। लेकिन वर्तमान में अगर आपके साथ कोई घटना हुयी है, कुछ चोरी हुआ या फिर कोई अपराध हुआ है तो इसके लिए आप अपने ही स्थान से ऑनलाइन FIR भी रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। इसके लिए आप लेख पूरा पढ़े।
FIR लिखवानी जरुरी क्यों है ?
(FIR Full Form)
दोस्तों अबतक आपको समझ आ चुका होगा की FIR Kya Hai और FIR Full Form क्या होता है। चलिए अब जान लेते हैं की FIR लिखवानी क्यों जरुरी है। जब भी आपका कुछ भी सामान चोरी हुआ हो या कोई अपराध हुआ हो तो आप पुलिस थाने में जाकर जानकारी दे सकते हैं।
दोस्तों घटना होने के बाद पुलिस को जानकारी देना ही FIR कहलाता है और FIR लिखवानी जरुरी इसलिए होती है क्यूंकि पुलिस जल्द से जल्द जानकारी मिलने के बाद अपना काम शुरू कर सके।
अगर पीड़ित व्यक्ति जितनी जल्दी पुलिस को FIR के माध्यम से जानकारी देगा तो पुलिस भी उस व्यक्ति की सहायता उतनी जल्दी कर पायेगी और उसकी समस्या का समाधान कर पायेगी।
Online FIR kaise kare ?
(FIR Full Form)
दोस्तों पहले हम FIR लिखवाने के लिए पुलिस थाने जाते थे और आज भी जाते हैं। लेकिन FIR लिखवाने के लिए एक बदलाव भी हुआ है वो बदलाव यह है की आपको FIR लिखवाने के लिए पुलिस थाने जाने की आवश्यकता नहीं है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन FIR लिखवा सकते हैं। जैस की आप सब जानते हैं की आज बच्चे-बच्चे को इंटरनेट का ज्ञान हो चुका है और धीरे-धीरे सभी कुछ इंटरनेट पर ऑनलाइन हो चुका है जिसमे से FIR भी है।
इसके लिए हम अब इस लेख में आपको पूरी जानकारी देंगे की आप Online FIR Kaise Kare ?इसके लिए हम कुछ स्टेप्स बताएँगे जिनके द्वारा आप बहुत ही आसानी से अपने घर से ही FIR लिखवा पाओगे।
- आपकोऑनलाइन FIR लिखवाने के लिए आप जिस राज्य में हैं उस राज्य की पुलिस की वेबसाइट पर जाएँ। जैसे की मैं दिल्ली से हूँ तो मैं दिल्ली की पुलिस वेबसाइट पर जाऊँगा। इसके लिए मुझे गूगल पर जाना होगा और लिखना होगा Online Fir Delhi .
- अबआपके सामने वेबसाइट दिखेंगी लेकिन आपको पहली वाली वेबसाइट के लिंक पर जाना होगा।
- अबआप Lost and Found ऑप्शन को चुनें और Lost आर्टिकल रिपोर्ट को सेलेक्ट करें।
- Lost Article Report कोसेलेक्ट करके Register ऑप्शन पर क्लिक करदें। उसके बाद आप कुछ डिटेल्स भरें जैसे की अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पता, क्या खोया है और कब खोया है या चोरी हुआ है। उसके बाद Lost आर्टिकल को सेलेक्ट करके उसके बारे में विवरण दे दें।
- अब उसमे आप जो भी चोरी या खोया हुआ उसके बारे में लिख सकते हैं। जैसे की मोबाइल की चोरी या बाइक की चोरी। कब चोरी हुआ है। कौन सी जगह से चोरी हुआ है आदि।
यह भी पढ़े –TRP Full form / TRP Kya hai ? Poori Jaankari hindi me
यह भी पढ़े –UPI ka full form / UPI kya hai aur Kaam Kaise Karta hai ?
यह भी पढ़े –MRP Kya hai and Full Form of MRP
अंतिम शब्द
दोस्तों आज हमने बहुत ही जरुरी टॉपिक FIR Kya Hai और FIR Full Form का ज्ञान प्राप्त किया है। यह समझाना इसलिए भी जरुरी था क्यूंकि यकीं मानिये आज भी बहुत से लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं हैं और जिन्हें आधी-अधूरी जानकारी है तो वो FIR करवाने से डरते हैं। इसलिए जो बातें कुछ दिन पहले हमारे सामने हुयी उसी का एक्सपीरियंस शेयर किया है। ताकि आप लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े FIR को लेकर।
आशा करते हैं की यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।अगर आप कुछ प्रश्न पूछना चाहते हैं तो हमे comment box में भी जाकर कमेंट कर सकते हैं।आप पर्सनली हमसे बात करना चाहते हैं तो Contact Us पेज में जाकर हमे मैसेज भेज सकते हैं। हमारे द्वारा दिए गए Social links में जाकर हमे फॉलो करें और ज्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़ें।
धन्यवाद !