Paytm kya hai ?
नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे paytm full form और paytm kya hai जो लोग paytm से सम्बंधित जानकारी को खोज रहे हैं उनके लिए यह लेख फायदेमंद साबित होगा। चलिए अब हम जान लेते हैं की paytm full form क्या है। Paytm का फुल फॉर्म PAY THROUGH MOBILE है जिसे 2010 में एक भारतीय कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था। Paytm को One97 Communications Ltd द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा हैं।
Paytm एक ऑनलाइन पेमेंट वेबसाइट है और एक तरह का वॉलेट है। जिस समय ये लॉन्च हुआ था उस समय इससे सिर्फ हम मोबाइल रिचार्ज कर सकते थे। जिस समय ये मार्किट में आया था तब बहुत कम लोग इसके बारे में जानते थे। लेकिन आज ये भारत की सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली applications में से एक है क्यूंकि इससे आप पेमेंट भेज सकते हो,बिल पेमेंट कर सकते हो, घर बैठे बिजली बिल भर सकते हो, गैस बुक कर सकते हो आदि ।
वैसे तो ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए और भी apps हैं परन्तु सबसे ज़्यादा ऑनलाइन payment के लिए इस्तेमाल होने वाला Paytm app है। आपने paytm के विज्ञापन भी टीवी में देखे होंगे। 2016 में जब भारत सरकार द्वारा नोट बंदी हुई तब paytm के बारे में पूरी जनता को पता चला। जिस वक्त हमे नोट बदलने के लिए लाइन में लगना पड़ता था तब paytm की सहायता से दुकानदारों को भुगतान करने में सहायता मिली।
आज भारत के हर हिस्से में दुकानदारों द्वारा कैशलेस पेमेंट ली जाती है वो भी paytm के द्वारा। वर्तमान में छोटी से लेकर बड़ी दुकानों के पास paytm होता है और आज ये पुरे भारत में प्रसिद्ध है। उपभोक्ताओं द्वारा paytm को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
आज भारत के हर हिस्से में दुकानदारों द्वारा कैशलेस पेमेंट ली जाती है वो भी paytm के द्वारा। वर्तमान में छोटी से लेकर बड़ी दुकानों के पास paytm होता है और आज ये पुरे भारत में प्रसिद्ध है। उपभोक्ताओं द्वारा paytm को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
दोस्तों वैसे तो Paytm का हेड ऑफिस उत्तर प्रदेश के नॉएडा में है। जहाँ से paytm के लिए काम किया जाता है। paytm ने बहुत जल्द अपने ग्राहकों की संख्या में इजाफा किया है और आगे भी करता रहेगा।
Paytm Account Kaise Banaye ?
1 – हमें सबसे पहले google play store से या app store से paytm app को डाउनलोड करना है।
2 – हम जैसे ही paytm app ओपन करेंगे तो हमें अकाउंट बनाने के लिए कुछ options दिखेंगे जैसे – फेसबुक और गूगल के द्वारा लॉगिन करना। अगर आप फेसबुक से लॉगिन करना चाहते हैं तो फेसबुक को चुनें। अगर आप गूगल से लॉगिन करना चाहते हैं तो गूगल को चुनें। उसके बाद हमें create account पर क्लिक करना है।
3 – अब हमें कुछ अपनी personal information भरनी होगी जैसे – मोबाइल नंबर, email id और अपना खुद से बनाया हुआ paytm अकाउंट पासवर्ड। पासवर्ड हमेशा कठिन वाला बनाये ताकि कोई भी आपका पासवर्ड हैक ना कर सके।
5 – इन सभी जानकारी को भरने के बाद आपको स्क्रीन के नीचे एक नीले रंग का क्रिएट अकाउंट बटन दिख रहा होगा। अब आपको उस पर click करना होगा।
6 – अब आपके दिए हुए फ़ोन नंबर पर एक otp आएगा। आपको वह otp नीचे दिए हुए बॉक्स में लिखना है।
7 – जैसे ही आप otp वेरीफाई करा देंगे तो उसी समय आपका अकाउंट खुल जाएगा।
8 – अब आपको अपनी date of birth भरनी होगी।
9 – अब आप अपनी email id को verify करे और अब आप देखेंगे की आपका paytm account तैयार हो चूका है।
इन स्टेप्स की सहायता से आप अपना अकाउंट बहुत ही आसानी से खोल पाएंगे मात्र 2 मिनट के अंदर।
Paytm के इस्तेमाल
1 – हम एक मिनट में बड़े से बड़े amount को एक से दूसरे खाते में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
2 – हम घर बैठे online शॉपिंग भी बहुत आसानी से कर सकते हैं।
3 – हम बहुत कम समय में अपने मोबाइल फ़ोन और टीवी को आसानी से recharge कर सकते हैं।
4 – हम आसानी से बस, ट्रेन और तो और हवाई जहाज़ के tickets भी आसानी से बुक कर सकते हैं और हम विदेश यात्रा की tickets भी घर बैठे बुक कर सकते हैं।
5 – उबेर कैब या ओला कैब को हम paytm की सहायता से सिर्फ 1 मिनट में किराया दे सकते हैं। यही नहीं paytm के बहुत सारे इस्तेमाल और भी हैं। जिनकी सहायता से आप कम समय के अंदर किसी को पैसों का भुगतान भी कर सकते हैं।
6 – Paytm की सहायता से हम मर्चेंट भी बन सकते हैं और अपना सामान भी paytm पर बेच सकते हैं।
7 – Paytm की सहायता से आप गैस भी बुक कर सकते हैं।
8 – Paytm से आप मेट्रो कार्ड को भी रिचार्ज कर सकते हैं और बदले में कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।
Paytm Wallet kya hai ?
Paytm Wallet के अंदर हमें क्रेडिट या डेबिट कार्ड की मदद से कुछ पैसे add करने होते हैं। Paytm wallet में add हुए पैसों की सहायता से हम आसानी से ऑनलाइन भुकतान कर सकते हैं बिना किसी परेशानी के। हम इसकी सहायता से आने वाले समय के लिए तैयार रहते हैं। आप मान लीजिये आपको कही emergency में कुछ भुकतान करना है लेकिन आपकी पॉकेट में कैश नहीं है तो आप बिना किसी परेशानी के आसानी से paytm की सहायता से पैसों का भुकतान कर सकते हैं।
Paytm wallet में आप पैसे को add करके सीधे wallet से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार पैसों को add करने की जरुरत नहीं होती है। वॉलेट में बहुत से कैशबैक भी प्राप्त होते हैं जिन्हें आप बाद के ट्रांसक्शन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Paytm wallet में आप अपने हिसाब से पैसों को add कर सकते हैं। जैसे की 1 रुपये से लेकर कितने भी आप add कर सकते हैं। वॉलेट में एक बार पैसों को add करने के बाद आपको बार-बार otp आने का इंतजार नहीं करना पड़ता है और आप वॉलेट से सीधे भुगतान कर पाते हैं।
Paytm se Recharge kaise kare ?
दोस्तों अब तक आपको समझ आ गया होगा की paytm full form और paytm kya hai हम आपको पहले ही Paytm Account बनाना सिखा चुके हैं, हमें उसी प्रकार से अपना Paytm अकाउंट बनाना होगा।
1 – आपको सबसे पहले Paytm app को खोलना होगा अगर आपने app डाउनलोड नहीं किया है तो आप वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं या playstore या app store में जा सकते हैं।
2 – आप जब वेबसाइट या app का homepage खोलेंगे तो वहां पर आपको काफी सारे विकल्प मिलेंगे। अगर आपको मोबाइल में पोस्टपेड रिचार्ज करना है तो आप Recharge and Pay bills के विकल्प को चुने या फिर आपको mobile प्रीपेड करना है तो भी इसी विकल्प को चुने।
3 -अब आपको रिचार्ज या पेमेंट के लिए अपना या फिर जिस किसी भी व्यक्ति का आप रिचार्ज या पेमेंट करा रहे हैं तो उसी व्यक्ति का आपको मोबाइल नंबर डालना होगा।
4 – अब आपको अमाउंट डालना है जितने का आप रिचार्ज कर रहे है। पेमेंट डालने के बाद आपको नेक्स्ट बटन दबाना होगा।
5 – अगली स्क्रीन कुछ इस प्रकार आएगी जिसमे आपको promo कोड का विकल्प आएगा जो की Paytm को इस्तेमाल करने के लिए बहुत आवश्यक cashback सेवा है। यह विकल्प optional है, अगर cashback शो हो रहा हो तो आप इस विकल्प को चुन सकते हैं। जिससे आपको कैशबैक प्राप्त होगा।
6 – अब आपको promo कोड डालना होगा और अब दोबारा से आपको next बटन पर क्लिक करना होगा।
7 – दोस्तों आप चाहें तो आप रिचार्ज या पेमेंट paytm wallet या credit / debit कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। वैसे पेमेंट करने के तो और भी विकल्प हैं जैसे – BHIM UPI आप इससे भी पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले UPI के लिए रजिस्टर करना पड़ता है।
8 – यह स्टेप्स पूरा करने के बाद आपको कुछ ही मिनट में सक्सेसफुल ट्रांसक्शन का मैसेज आएगा और जिससे यह पता चलेगा की आप को मोबाइल रिचार्ज हो चुका है।
Paytm se Paise Kaise Kamaye ?
(Paytm Full Form)
वैसे तो paytm से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं। हम उन सभी तरीकों को एक-एक करके समझायेंगे जो की निम्नलिखित हैं –
1 – आप सभी लोगों ने टीवी पर paytm के first games membership के ads तो ज़रूर देखे होंगे। इन गेम्स को खेल कर हम आसानी से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। ये गेम्स काफी आसान होते हैं आप लोग अगर इनमें से किसी भी गेम में जीत जाते हैं तो आपके paytm wallet में तुरंत ही जीते हुए पैसे आ जाते हैं जिसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं । ऐसा करने से आपका समय भी कट जाता है और साथ ही आप आसानी से पैसे भी कमा सकते हैं।
2 – आप लोग paytm के प्रोडक्ट्स को resale करके भी पैसे कमा सकते हैं। आप लोगों को बस paytm के प्रोडक्ट्स की जानकारी लेनी है और उन्हें अपने सोशल अकाउंट पर थोड़ा रेट बड़ा कर शेयर करना है। लोग आपसे वो प्रोडक्ट्स खरीदेंगे और आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं। लेकिन प्रोडक्ट्स ज्यादा से ज्यादा लोगों वाले ग्रुप्स में शेयर करें ताकि लोग प्रोडक्स को खरीद पाए।
3 – हम लोगो को paytm में जो कैशबैक मिलता है हम उससे धीरे-धीरे पैसे कमा सकते हैं। कभी-कभी paytm काफी सारे पैसों का अमाउंट भी कैशबैक में दे देता है।
4 – हम लोग आसानी से paytm प्रोमो कोड के ज़रिये भी पैसे कमा सकते हैं। Paytm फेस्टिव या इवेंट्स आते हैं और हम उस वक्त कोई भी ट्रांसक्शन, टिकट बुकिंग या रिचार्ज करते हैं तो जो प्रोमो कोड आता है तो उससे आपको फ्री कैशबैक मिलता है और कुछ ही समय में हमारे paytm वॉलेट में फ्री कैशबैक भी आ जाता है। इस तरह से हम आसानी से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।
यह देखें –Jio Caller Tune Kaise Set Kare | Manpasand JioTunes set kare
यह देखें –MPL se paise kaise kamaye
अंतिम शब्द
दोस्तों आज हमने जाना है paytm full form और Paytm kya hai से सम्बंधित विभिन जानकारियों को। वैसे तो paytm लोगों की जिंदगी का बहुत जरुरी हिस्सा बन गया है।अगर हम अपनी बात करें तो हम भी ज्यादातर Paytm ही इस्तेमाल करते हैं और cashback का फायदा भी लेते हैं।
उम्मीद करते हैं की आप लोगों को भी समझ आ गया होगा paytm full form और Paytm kya hai ? अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप किसी भी तरह का प्रश्न करना चाहते हैं तो हमे comment box में भी पूछ सकते हैं।अगर आप पर्सनली कुछ जानना चाहते हैं तो हमे Contact Us पेज में भी कांटेक्ट कर सकते हैं। हमे फॉलो करने के लिए हमारे social links पर जरूर क्लिक करें।
धन्यवाद !
1 thought on “Paytm kya hai ? What is Paytm ?”