आज हम जानेंगे की YouTube Shorts kya hai और What is YouTube Shorts in Hindi के बारे में। यह tiktok का एक alternative हो सकता है ,ऐसा माना जा रहा है।
जब से Tiktok को भारत में Ban किया गया है तबसे tiktok के users खोये-खोये से रहते हैं, क्यूंकि Tiktok ने अपने users को famous कर दिया था।
Tiktok User’s प्रतिदिन लाखों videos को upload करके लोगों के बीच में पहुँचते थे और अपना नाम बनाते थे। जब Tiktok बंद हो गया तब से Tiktok user’s इधर उधर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने लगे।
Video Creators और Tiktok User’s को ध्यान में रखते हुए, YouTube भी अपनी तरफ से update लेकर आया है। जिसको जानने के लिए हम यह लेख आप के बीच में पहुंचा रहे हैं।
इस लेख में हम YouTube द्वारा दिए गए अपडेट यानी की YouTube Shorts Kya Hai के बारे में ज्ञान प्राप्त करेंगे।
आपने social networking sites पर देखा भी होगा की हर कोई short videos के लिए अपडेट करता रहता हैं। पहले तो सिर्फ Tiktok पर ही शार्ट videos को अपलोड किया जाता था।
बाद में बहुत सी App मार्किट में लांच होती चली गयी लेकिन टिकटोक को कोई भी App beat नहीं कर पाया अर्थात टक्कर नहीं दे पाया।
लेकिन जबसे tiktok बंद क्या हुआ, ज्यादा तर Apps को मार्किट में लोगों के बीच में लाया गया ताकि टिकटोक की कमी को पूरा किया जा सके।
लोगों ने भी दूसरे Apps में अपना interest दिखाना शुरू कर दिया क्यूंकि उनके लिए tiktok बंद हो चूका था। अपनी वैल्यू बरक़रार रखने के लिए users दूसरे apps में अपनी short videos के कंटेंट को अपलोड करने लगे।
आपने अगर कुछ दिन पहले देखा हो तो Facebook ने भी अपना Facebook Reels लेकर आये जो एकदम टिकटोक जैसा ही है। Facebook Reels में भी short video’s को अपलोड किया जाता है।
अब तो आप Instagram पर भी ऐसा फीचर देख पाएंगे क्यूंकि वो भी अपनी App में इस feature को अपडेट कर चुका हैं।
लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सोशल साइट भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इसमें YouTube भी पीछे कैसे रह सकता था।
यूट्यूब ने भी अपना अपडेट मार्किट में लांच कर दिया जिसको नाम दिया गया YouTube Shorts का। अब हम विस्तार से जानेंगे की आखिर YouTube Shorts kya hai और What is YouTube Shorts in Hindi.
YouTube Shorts Kya Hai ?
YouTube Shorts यूट्यूब का ही एक फीचर है जिसमे आप अपनी शार्ट वीडियो को लोगों के बीच में पहुंचा सकते हो अर्थात शेयर कर सकते हो।
इस Feature की सहायता से कम-से-कम 15 सेकण्ड्स या उससे कम समय की वीडियो को शेयर किया जा सकता है।
YouTube का यह अपडेट वाकई में लोगों को बहुत पसंद आएगा क्यूंकि इस feature की सहायता से आप लोगों के बीच में ज्ञान बाँट सकते हो। Motivational Video’s भी शेयर कर सकते हो।
YouTube shorts में आप बहुत सारे वीडियोस को एक ही दिन में अपलोड या शेयर कर सकते हैं। लेकिन वीडियोस 15 सेकण्ड्स या उससे कम समय के ही होने चाहिए।
इसमें आप शार्ट वीडियोस के साथ-साथ म्यूजिक को भी add कर सकते हो। यहाँ पर आपको म्यूजिक के लिए 1 लाख से ज्यादा music track का भण्डार मिलेगा।
इसमें आप शार्ट वीडियोस को बहुत अच्छे से एडिट भी कर सकते हो क्यूंकि यह चलने में बहुत ही सरल और आसान हैं।
इसमें आप कोई भी वीडियोस बनाते हो तो अपने हिसाब से वीडियो की speed भी सेट कर सकते हो। आपने बहुत से tiktok user’s को देखा होगा, जो tiktok बंद होने के बाद दूसरे प्लेटफॉर्म पर बहुत अच्छा कर रहे हैं और पैसा भी कमा रहे हैं।
कुछ उदाहरण देना चाहूंगा जैसे की Shivani Kumari , इन्होने पहले टिकटोक पर अपनी खेतीबाड़ी की शार्ट वीडियोस को शेयर किया था।
देखते-देखते वह फेमस होती चली गयी और कुछ ही दिन में Star बन गयी। जब टिकटोक बंद हुआ तो उन्होंने अपना एक चैनल YouTube पर बना लिया।
जब वह YouTube पर आयी तो कुछ ही दिन में उनके एक लाख से ज्यादा subscriber बड़ गए। ऐसा इसलिए हुआ क्यूंकि टिकटोक पर जो लोग उन्हें पसंद करते थे फिर वह YouTube पर आकर उनकी वीडियोस को पसंद करने लगे और उन्हें फॉलो भी करने लगे।
YouTube Shorts Kaise Download Hoga ?
आपको बताना चाहूंगा की YouTube Short के लिए कोई भी App को लांच नहीं किया गया है बल्कि इस feature का इस्तेमाल करने के लिए आपको YouTube एप्लीकेशन पर ही जाना होगा।
सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए कोई भी नया app डाउनलोड करके अपने मोबाइल का स्पेस नहीं भरना होगा।
आप YouTube एप्लीकेशन पर जाइये और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करके वही से अपलोड कर दीजिये। अभी तक इस फीचर को Android फ़ोन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन आने वाले समय में IOS यूजर भी इस फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे।
YouTube Shorts ke Feature’s
इसमें आपको Speed control का फीचर मिलेगा। जिसमे आप वीडियोस को बनाने के बाद अपने अनुसार speed को सेट कर सकते हैं। Speed कण्ट्रोल फीचर से आप अपनी शार्ट वीडियो को और भी ज्यादा आकर्षित बना सकते हो।
इसमें आपको multi segment camera का फीचर मिलेगा ,जिसमे आप अलग-अलग प्रकार की वीडियोस को जोड़ सकते हो। जैसे की अपने डांस की वीडियो बनायीं जिसमे दो तीन गाने ऐड किये है। उसे अलग-अलग ट्रैक के हिसाब से भी एडिट करके अपलोड कर सकते हो।
YouTube short में तीन प्रकार के options मिलेंगे जैसे की Create , Get Discovered एंड Watch .
Create ऑप्शन में जाकर आप अपनी video को create कर सकते है। उसमे आप चाहें तो track का भी इस्तेमाल कर सकते है। अपनी 15 सेकंड के video को प्रभावशाली बनाकर famous भी हो सकते है।
Get discoverd option के अंदर -YouTube पर प्रति महीन 2 billion से ज्यादा यूजर आते हैं। इस फीचर की वजह से यूट्यूब अपने यूजर को सबसे अच्छा chance दे रहा है जिसमे वह अपनी short वीडियो के माध्यम बढ़ सकते हैं और अपनी एक कम्युनिटी बना सकते है।
Watch option के अंदर – इस ऑप्शन के अंदर आपको Short वीडियो को swipe up करने का नया तरीका मिलेगा। जिसमे आप left या right करने की बजाय , अगली video के लिए Up और down कर पाएंगे।
Kya YouTube Short TikTok का Alternative हो सकता है ?
वैसे दोस्तों इंटरनेट पर यही चर्चा है की क्या YouTube Short TikTok का alternative हो सकता है। देखने में तो यह एकदम टिकटोक जैसा ही होगा लेकिन दोस्तों अब टिकटोक भारत में बंद हो चुका है ,इसलिए मार्किट में tiktok जैसे App लाने की कोशिश होती रहती है।
आपने playstore या सोशल साइट पर भी देखा होगा बहुत सी App के माध्यम से लोग अपनी शार्ट वीडियो को बनाकर अपलोड करते रहते हैं। कोई न कोई वीडियो तो वायरल हुयी दिख जाती है।
जो टिकटोक को बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते थे ,वो तो अभी भी tiktok के इंतजार में रहते हैं क्यूंकि सब जगह यही चर्चा चलती रहती है की tiktok के वापस आने के चान्सेस हैं।
लेकिन अगर देखा जाये तो tiktok को बंद हुए बहुत समय हो चुका है। अब ऐसा कह पाना मुश्किल भी है की टिकटोक वापस आएगा की नहीं। लेकिन टिकटोक को लेकर जो अपडेट आएगी आपको हमारे द्वारा जरूर दी जाएगी।
भारत की बहुत सी कंपनियां है जो tiktok के बंद होने का फायदा भी उठाना चाहती है इसलिए कई तरह की app को launch भी कर चुकी हैं।
एक तरह से ऐसी कम्पनीज tiktok यूजर को अपने Platform पर लाना चाहती है ताकि उन कम्पनीज का फायदा हो सके।
लेकिन अब YouTube के feature YouTube Shorts के माध्यम से आप जरूर आगे बड़ पाएंगे। इस फीचर को आप अपने मोबाइल से इस्तेमाल कर सकते हो। वैसे तो ज्यादा तर user अपने मोबाइल से ही apps को चलाया करते हैं क्यूंकि उनको मोबाइल से चलाने में आसानी लगती है।
यह भी जानें – ऑनलाइन बिजली बिल कैसे भरें ?
यह भी जानें – UPI क्या है और कैसे काम करता है ?
आखरी शब्द
दोस्तों आज हमने YouTube के एक बहुत बड़िया Feature YouTube Shorts kya hai और What is YouTube Shorts in Hindi के बारे में ज्ञान लिया है।
आशा करता हूँ आप मेरे द्वारा दी गयी जानकारी से संतुष्ट होंगे। दोस्तों आप अगर शार्ट वीडियो बनाना पसंद करते हैं तो इस Feature का इस्तेमाल जरूर करियेगा। इस Feature से आप फेमस भी हो सकते हैं।
अभी आप Android पर इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं और IOS वाले यूजर जल्द ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करियेगा। हमे Follow करने के लिए आप हमारे Social Links पर जा सकते हैं।
अगर आप कुछ प्रश्न करना चाहते हैं तो हमे Comment Box में कमेंट कर सकते हैं। हम आपके प्रश्न का जवाब जल्द से जल्द देंगे।
धन्यवाद !